---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

एमएस धोनी ने रिटायरमेंट के बाद का बताया प्लान, IPL 2024 से पहले माही ने किया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni IPL 2024 After Retirement Plan: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले अपने रियारमेंट प्लान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

MS Dhoni IPL 2024 After Retirement Plan: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह चुके हैं। लेकिन आईपीएल में वह लगातार अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। पर अब माहौल ऐसा है कि हर सीजन के बाद और हर सीजन से पहले माही के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगती हैं। लेकिन यह एमएस धोनी हैं जिनके मन में कब क्या चल रहा है यह शायद ही कोई बता पाएगा। अब चर्चाएं आईपीएल 2024 को लेकर हैं तो उससे पहले थाला ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर एक बयान दे दिया है।

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले माही?

आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक बयान वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स एमएस से पूछता है कि क्रिकेट के अलावा आपका लक्ष्य क्या है। इस पर धोनी बयान देते हैं,’मैंने कभी इस बारे में सोचा नहीं है। मैं अभी भी क्रिकेट खेल रहा हूं। आईपीएल में मैं अभी भी खेलता हूं। यह देखना इंटरेस्टिंग होगा कि क्रिकेट के बाद मैं क्या करता हूं। लेकिन इतना तय है कि मैं ज्यादा से ज्यादा वक्त फिर भारतीय आर्मी के साथ बिताना चाहूंगा। पिछले कुछ सालों में मैं ऐसा नहीं कर पाया।’

---विज्ञापन---

IPL 2024 में खेलेंगे धोनी!

यानी एमएस ने यह तो साफ कर दिया है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में अपनी टीम सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद उनके घुटने की समस्या सामने आई थी। कहा जा रहा था कि यह उनका आखिरी सीजन भी हो सकता है। पर जिस तरह की उनकी फिटनेस दिख रही है और उन्होंने बयान दिया है, उसके बाद लगने लगा है कि आईपीएल 17 में भी धोनी का जलवा देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि हाल ही में हुए ऑक्शन में भी सीएसके द्वारा कई स्टार खिलाड़ी खरीदे गए हैं। टीम ने डैरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र के रूप में कई उम्दा खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं एमएस धोनी के विकल्प जैसी कोई बात सामने नहीं आई। अब धोनी का ऐसा बयान भी सामने आ रहा है। इसके बाद इतना तो साफ नजर आने लगा है कि धोनी अगला सीजन शायद जरूर खेलेंगे। लेकिन आने वाले सालों में कब तक वह खेलते रहेंगे इसका जवाब भी शायद खुद धोनी के पास ही होगा। क्योंकि धोनी कब क्या फैसला लेंगे और करेंगे इसका किसी को भी अंदाजा नहीं होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना रिकॉर्ड, फिर भी लिस्ट में दूसरे स्थान पर

यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: टेस्ट में भारतीय महिला टीम का कमाल जारी, इंग्लैंड के बाद कंगारू टीम पर भी भारी

---विज्ञापन---

First published on: Dec 22, 2023 07:27 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola