खुशखबरी! टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय टीम में फिर होगी MS Dhoni की वापसी, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर!

MS Dhoni Team India

MS Dhoni Team India

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका हैं। इस वर्ल्ड कप में जहां इंग्लैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और दूसरी बार ये खिताब हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई फैंस और क्रिकेटरों द्वारा टीम के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को याद किया जा रहा था। इन्हीं फैंस को बीसीसीआई जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो धोनी एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भूमिका में भारतीय टीम का साथ दे सकते हैं धोनी

दरअसल द टेलीग्रॉफ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनों फॉर्मेट को संभालना मुश्किल हो रहा हैं और वर्कलोड मेनेजमेंट के लिए बोर्ड कोच के रोल को बांटना चाहती हैं। बोर्ड इसलिए भारतीय टीम के टी20 एक्सपर्ट एमएस धोनी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों के चलते डायरेक्टर की भूमिका दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका निर्णय बीसीसीआई की आगामी एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया जा सकता है।

अगले साल के आईपीएल के बाद क्रिकेट से पूरी तरह से रिटायर हो जाएंगे धोनी- रिपोर्ट

वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आईपीएल 2023 के बाद एमएस धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से रिटायरमेंट ले सकते हैं जिसके बाद बीसीसीआई उनकी स्किल्स का अच्छे से उपयोग करके टीम को फायदा पहुंचा सकता हैं। धोनी को कुछ खिलाड़ियों के साथ काम करने और उनके प्रदर्शन को निखारने का काम दिया जा सकता हैं।

विज्ञापन

(एमएस धोनी को टीम का डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर विचार करने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया गया है, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ