News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं। आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की मंडी लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल के मार्च महीने में 15 या 20 से लीग का रोमांच शुरू होगा। टूर्नामेंट के आगाज से पूर्व ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2024 इन तीन बड़े खिलाड़ियों का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में बात करें ये तीन खिलाड़ी कौन हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
लिस्ट में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है। धोनी की मौजूदा उम्र 42 साल है। आईपीएल 2025 तक वह 43 साल के हो जाएंगे। माही को उस दौरान तक अपने आपको फिट रख पाना काफी बड़ी चुनौती रहेगी।
यह भी पढ़ें- IPL Auction 2024: घरेलू क्रिकेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर ने मचाया हाहाकार, नीलामी में छा जाने को तैयार
सीएसके को कई खिताब दिला चुके धोनी ने आईपीएल के अबतक 250 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनके बल्ले से 218 पारियों में 38.79 की औसत से 5082 रन निकले हैं। प्रतिष्ठित लीग में उनके नाम 24 अर्धशतक है।
लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम 41 वर्षीय अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा का आता है। मिश्रा पहले से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में अबतक उन्हें लगातार खेलने का मौका मिला है। हालांकि उनकी फिटनेस को देखते हुए आगामी सीजन उनका आखिरी सीजन हो सकता है।
मिश्रा ने आईपीएल में अबतक कुल 161 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनको 161 पारियों में 23.84 की औसत से 173 सफलता हाथ लगी है। आईपीएल में वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज हैं।
ऋद्धिमान साहा का भी आगामी सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। मौजूदा समय में वह 39 साल के हैं। साल 2025 तक वह 40 साल के हो जाएंगे। बढ़ती उम्र के चलते पहले ही उन्हें भारतीय टीम से जवाब मिल चूका है। वहीं आगामी सीजन के बाद वह आईपीएल से भी नजरअंदाज हो सकते हैं।
बात करें ऋद्धिमान साहा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 161 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 136 पारियों में 24.98 की औसत से 2798 रन निकले हैं। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।