'हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखो...,' साउथ अफ्रीका को ढेर करने के बाद मोहम्मद शमी ने लिए मजे

Mohammad Shami Trolls South Africa: मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट लिए। वह वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लीडिंग विकेट टेकर बन गए।

Mohammad Shami Trolls South Africa Says Har Bar 400 Karne walon ka hal dekha IND vs SA World Cup 2023

Mohammad Shami Trolls South Africa IND vs SA World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

Mohammad Shami Trolls South Africa: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर रविवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाजों के बाद एक बार फिर से गेंदबाजों ने कमाल किया। मोहम्मद शमी ने पिछले चार मैच खेले और टूर्नामेंट के चौथे टॉप विकेट टेकर बन गए। वह 4 मैचों में 16 विकेट लेकर ही भारत के लीडिंग विकेट टेकर भी बन गए हैं। इस मैच के बाद भारतीय पेसर ने साउथ अफ्रीका की टीम के जमकर मजे ले लिए।

विज्ञापन

‘हर बार 400 पार करने वालों का हाल…’

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच से पहले लगातार कई मैचों में 350 या कुछ मैचों में 400 रनों का आंकड़ा भी छुआ था। पर भारत के गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ अफ्रीकी बल्लेबाजों की पोल खुल गई। भारतीय गेंदबाजों ने 327 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ही ढेर कर दिया। भारत के लिए इस मैच में रवींद्र जडेजा ने पांच, कुलदीप यादव ने दो और मोहम्मद शमी ने भी दो विकेट झटके। इस मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने विरोधी टीम के मजे लिए और चुटकी ली।

विज्ञापन

https://twitter.com/i/status/1721364038372966828

विज्ञापन

शमी ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए स्टूडियो में मौजूद मोहम्मद शमी के सवाल का शानदार जवाब दिया। कैफ ने पूछा कि, सबको ठिकाने लगा दिया आपने अब कौन सी नई टीम लेकर आएं। इस पर उन्होंने कहा कि,’हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखा।’ इसके बाद फील्ड पर शमी के साथ मौजूद इरफान पठान ने भी शमी से एक सवाल पूछा जिसका उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया। इरफान बोले कि नंबर आठ पर बैटिंग करके कैसा लग रहा है। शमी बोले कि,’कैसा क्या लग रहा मतलब लॉर्ड्स में 50 बनाकर आया हूं।’

विज्ञापन

भारत के टॉप विकेट टेकर (वर्ल्ड कप में)

मोहम्मद शमी पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर 45 विकेटों के साथ भारत के टॉप विकेट टेकर बन गए थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के नाम था। दोनों ने 44-44 विकेट लिए थे। अब शमी सबसे आगे हैं और अभी भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके नाम 15 मैचों में 47 विकेट दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ