Mohammad Shami ने वर्ल्ड कप में कर दिया बड़ा कारनामा, बन गए टीम इंडिया के नंबर 1 गेंदबाज

Mohammad Shami Most Wickets: भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

Mohammad Shami Fastest 50 Wickets in ODI World Cup

Mohammad Shami Fastest 50 Wickets in ODI World Cup

Mohammad Shami Most Wickets: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तीन मैच खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पांच विकेट लेते ही बड़ा कारनामा किया। वह भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लंबे समय से टॉप पर काबिज जवागल श्रीनाथ और जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं वनडे में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बने।

विज्ञापन

ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (भारत)

  1. मोहम्मद शमी- 45 विकेट
  2. जवागल श्रीनाथ- 44 विकेट
  3. जहीर खान- 44 विकेट
  4. जसप्रीत बुमराह- 33 विकेट
  5. अनिल कुंबले- 31 विकेट

यह भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 302 रन से दी मात

विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल (भारत)

  • मोहम्मद शमी- 4
  • हरभजन सिंह- 3
  • जवागल श्रीनाथ- 3
  • जसप्रीत बुमराह- 2
  • कुलदीप यादव- 2

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार सात जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया और वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। शमी ने पांच, सिराज ने तीन और बुमराह को एक विकेट मिला। इस पूरे वर्ल्ड कप के तीन मैच में बुमराह 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जबकि बुमराह 15 विकेट सात मैचों में ले पाए हैं और भारत के टॉप विकेट टेकर हैं।

विज्ञापन

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 357 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 55 रनों पर सिमट गई। भारत ने 302 रन से यह मैच जीता। भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी और वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत यह रही। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसके अगले दो मैच 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बाकी हैं। 15 और 16 नवंबर को दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ