IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, कोई भी भारतीय बॉलर नहीं कर पाया ये कारनामा

IND vs SL, Jasprit Bumrah Record: जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ एक ही विकेट लिया लेकिन उन्होंने फिर भी इतिहास रच दिया।

Jasprit Bumrah Creates History For India in ODI World Cup Wicket on First Ball of Inning IND vs SL

Jasprit Bumrah Creates History For India in ODI World Cup (Image Credit- Twitter)

IND vs SL, Jasprit Bumrah Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को 7वें मुकाबले से पहले तक उनके नाम 14 विकेट दर्ज थी। फिर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने पारी की पहली गेंद पर ही पथुम निसांका को LBW आउट कर डक पर पवेलियन भेजा। भारतीय टीम को 357 रनों के जवाब में पहली गेंद पर ही सफलता मिली। इसी के साथ बुमराह ने इतिहास भी रच दिया। उन्होंने वो किया जो इससे पहले वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ था।

विज्ञापन

किसी भारतीय गेंदबाज ने नहीं किया ऐसा

जसप्रीत बुमराह वनडे वर्ल्ड कप में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले वर्ल्ड कप के 48 साल के अबतक के इतिहास में कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था। अपने आप में यह एक बड़ा कारनामा है। बुमराह का मौजूदा टूर्नामेंट में भी यह 15वां विकेट था। वह पिछले साल के बाद से चोटिल थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी वह नहीं खेले थे। लेकिन तकरीबन एक साल बाद जबसे उन्होंने वापसी की है तब से वह कमाल के फॉर्म में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का कहर

इस मैच में भारतीय टीम ने 357 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका की टीम ने अपने पहले पांच विकेट 14 रन पर ही गंवा दिए थे। पहले पांच ओवर में टीम का स्कोर 3 रन पर चार विकेट था। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट अपने पहले दो ओवर में ही ले लिए थे। वहीं बुमराह ने पहली गेंद पर विकेट लेते हुए विकेटों का खाता खोला था। इससे पहले आखिरी बार जब भारत और श्रीलंका का मुकाबला हुआ था वो वक्त था एशिया कप 2023 के फाइनल का। उस मैच में श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर ही सिमट गई थी।

विज्ञापन

इससे पहले बल्लेबाजी में भारत के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। टीम इंडिया इसी के साथ टूर्नामेंट में अपनी लगातार 7वीं जीत की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ