---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऋषभ पंत की तरह खेलना चाहता है पाकिस्तान का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज, जताई दिली ख्वाहिश

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस का कहना है कि वे खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। हारिस ने इसके लिए भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण दिया। हारिस ने कहा कि वह क्रीज पर एक बल्लेबाज के रूप में और अधिक धैर्यवान बनने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस का कहना है कि वे खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। हारिस ने इसके लिए भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण दिया। हारिस ने कहा कि वह क्रीज पर एक बल्लेबाज के रूप में और अधिक धैर्यवान बनने की कोशिश कर रहे हैं।

सिर्फ टी20 एक्सपर्ट नहीं बनना चाहता

उन्होंने कहा- मैं ट्रेनिंग कैंप में इस पर काम कर रहा हूं। मैं चौके-छक्के मार सकता हूं, लेकिन मुझे अपने खेल में सिंगल और डबल्स भी जोड़ने की जरूरत है। मैं अपने ग्राउंड शॉट्स में सुधार पर काम कर रहा हूं। हारिस ने कहा कि वह सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं और सिर्फ टी20 एक्सपर्ट नहीं बनना चाहते।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Ashes series 2023: शतक ठोकने के बाद हवा में क्यों फेंका था बल्ला, उस्मान ख्वाजा ने खुद किया खुलासा

ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी एक ही गति से खेलते हैं 

उन्होंने कहा- मैं पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट खेलना चाहता हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं तेज गति से खेलता हूं इसका मतलब यह नहीं है कि केवल टी20 क्रिकेट ही खेल सकता हूं। ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेल के सभी प्रारूपों में एक ही गति से खेलते हैं। यहां तक ​​कि अतीत में एडम गिलक्रिस्ट भी ऐसा ही किया करते थे। उन्होंने पाकिस्तान टीम में विकेटकीपर की भूमिका के लिए प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए मोहम्मद रिजवान की भी सराहना की।

---विज्ञापन---

रिजवान हमेशा सपोर्ट करते हैं 

उन्होंने कहा- रिजवान पाकिस्तान टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। एक टीम में विकेटकीपर की भूमिका के लिए हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, यही कारण है कि मैं एक बेहतर फील्डर बनने की कोशिश कर रहा हूं ताकि पूरी तरह से एक बल्लेबाज के रूप में टीम में खेल सकूं। मैं रिजवान से बहुत कुछ सीखता हूं। वह आमतौर पर मेरा समर्थन करने वाले पहले व्यक्ति होते हैं। जब हम खैबर पख्तूनख्वा के लिए खेलते थे, तब उन्होंने मुझे कई मौके भी दिए। हारिस ने अपने करियर में अब तक पांच वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2023 04:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola