Ashes series 2023: शतक ठोकने के बाद हवा में क्यों फेंका था बल्ला, उस्मान ख्वाजा ने खुद किया खुलासा

Usman Khawaja

Usman Khawaja

Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली में पारी में उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक जड़ा। शतक पूरा होते ही उन्होंने जोश-जोश में बल्ला हवा में उछाला था, अब उन्होंने इस सेलिब्रेशन के पीछे कारण का खुलासा किया है।

विज्ञापन

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान ख्वाजा ने शतक के बाद हवा में बल्ला फेंककर सेलिब्रेशन के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें वो वक्त याद था जब इंग्लैंड में रन नहीं बनाने के लिए क्राउड उन्हें ट्रोल करता था।

विज्ञापन

ये शतक अधिक भावनात्मक था

उस्मान ख्वाजा ने कहा कि ‘मैं वास्तव में मीडिया में क्या चल रहा है ये नहीं पढ़ता। लेकिन जब मैं मैदान पर जाता हूं और नेट्स पर जा रहा होता हूं तो कहा जाता है कि मैं इंग्लैंड में रन नहीं बना सकता हूं। क्राउड उन्हें ट्रोल करता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह शतक सामान्य से थोड़ा ज्यादा अधिक भावनात्मक था।’

विज्ञापन

https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1670102454464282624?s=20

ऑस्ट्रेलिया के लिए रन बनाना अच्छा

उस्मान ख्वाजा ने अपने बयान में आगे कहा कि मुझे लगता है कि ‘यह सेलिब्रेशन इंग्लैंड में 3 ऐशेज दौरों और उनमें से 2 में बाहर होने का एक संयोजन था। ऐसा नहीं है कि मेरे पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन मैदान पर जाना और ऑस्ट्रेलिया के लिए रन बनाना अच्छा है। सिर्फ यह दिखाने के लिए पिछले 10 साल कैसे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि युवा खिलाड़ी मुझे युवा रखते हैं।’

विज्ञापन

मैच का हाल

एशेज सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया इस वक्त इंग्लैंड से 82 रन पीछे चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ