मिचेल मार्श की बढ़ी मुश्किलें! World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए दर्ज हुई FIR

FIR Filed Against Mitchell Marsh: वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद उस पर पैर रखकर बैठने के लिए मिचेल मार्श लगातार सवालों के घेरे में हैं।

Mitchell Marsh putting leg on World Cup 2023 Trophy FIR Filed And Complaint to PM Modi

Mitchell Marsh putting leg on World Cup 2023 Trophy FIR Filed And Complaint to PM Modi

FIR Filed Against Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब को जीतने के बाद अगले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक फोटो वायरल होने लगी थी। इस फोटो में मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की काफी आलोचना हुई। लगातार वह इसके बाद से निशाने पर भी हैं। अब उनके खिलाफ एक केस भी दर्ज हो गया है। हालांकि, यह केस दर्ज करवाया है एक RTI एक्टिविस्ट ने।

विज्ञापन

मार्श के खिलाफ किसने खोला मोर्चा?

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बाद से भारतीय फैंस खासा दुखी थे। उसी बीच मिचेल मार्श की इस हरकत ने सभी को गुस्सा दिला दिया। इसी से नाराज होकर अलीगढ़ यूपी के रहने वाले एक एक्टिविस्ट पंडिट केशव ने मार्श के खिलाफ शिकायत कर दी। उनको मार्श का वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखना हजम नहीं हुआ और उन्होंने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने इसकी एक कॉपी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी। उन्होंने पीएम से मांग करते हुए कहा कि, मार्श को आगे से भारत में खेलने की अनुमति ना मिले।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

मार्श ने नहीं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें वायरल हो रही हैं कि, मार्श के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जबकि मिचेल मार्श ने खुद इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इसके बाद शुरू हुआ विवाद नहीं रुक रहा है। मोहम्मद शमी ने भी मार्श की इस हरकत पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

शमी ने की आलोचना

विज्ञापन

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श के विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने वाली घटना की खूब आलोचना की है। शमी ने कहा कि जिस ट्रॉफी को जीतने के लिए दुनिया की सभी टीमें एक दूसरे से लड़ती हैं, उस ट्रॉफी को अपने पैरों के नीचे रखना अच्छा नहीं है। शमी ने आगे कहा कि, इस ट्रॉफी को पूरी दुनिया अपने सिर पर उठाना चाहती है ना कि अपने पैरों तले रखना चाहती है। इस फोटो को देख मैं आहत हुआ हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ