---विज्ञापन---

रिंकू सिंह की पारी से याद आए MS Dhoni, फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘माही’

IND vs AUS T20I Series: रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली फिनिशर वाली पारी, फैंस को याद आए महेंद्र सिंह धोनी।

IND vs AUS T20I Series: इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और गेंदबाज मुकेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। बता दें, मैच के आखिर में रिंकू ने छोटी और अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। रिंकू ने इस मैच में 14 गेंद पर नाबाद 22 रनों की पारी खेली। जिसके बाद अब रिंकू महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरा बेस्ट फिनिशर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह ने धोनी को दिया सफलता का श्रेय, बताया ‘माही भाई’ ने दी थी ये खास सलाह; Watch Video

---विज्ञापन---

रिंकू की पारी से याद आए धोनी

बता दें, रिंकू को जिस काम के लिए जाना जाता है उन्होंने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो करके दिखाया। टीम इंडिया को नंबर-6 या 7 पर महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर की जरुरत थी। रिंकू की बल्लेबाजी देखकर लग रहा है कि अब रिंकू सिंह ही धोनी के विकल्प को भरेंगे। सोशल मीडिया पर रिंकू को लेकर काफी पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमे फैंस बोल रहे हैं कि अब टीम इंडिया को धोनी के बाद बेस्ट फिनिशर मिला है।

---विज्ञापन---

घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल में रिंकू के आंकड़े शानदार

बता दें, हाल ही में रिंकू सिंह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में शानदार प्रदर्शन करके लौटे है। जिसका फायदा अब उनको टी20 सीरीज में मिल रहा है। आईपीएल में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते है और पिछले दो सीजन से उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को काफी इंप्रेस किया है।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए एक मैच में तो रिंकू का कहर देखने को मिला था। इस मैच के एक ओवर में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। इसके बाद से सब रिंकू को बेस्ट फिनिशर के रूप में देखने लगे।

---विज्ञापन---

रिंकू ने धोनी को दिया सफलता का श्रेय

फैंस द्वारा रिंकू सिंह की महेंद्र सिंह धोनी से तुलना किए जाने के बाद रिंकू ने बताया कि, उनकी सफलता का पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को ही जाता है। लास्ट के ओवर में कैसे रन बनाने होते है ये रिंकू ने धोनी से ही सीखा है।

First published on: Nov 24, 2023 04:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola