मिकी आर्थर बने पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर, इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उतरेंगे

Mickey Arthur

Mickey Arthur

नई दिल्ली: मिकी आर्थर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को उन्हें आधिकारिक रूप से नियुक्त किया। बोर्ड के एक बयान में कहा गया है कि इस भूमिका में आर्थर पाकिस्तान की पुरुष टीम के पीछे रणनीति तैयार करने और उसकी देखरेख करने में शामिल होंगे। आर्थर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, ऑस्ट्रेलिया दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा होंगे। वह एसीसी एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैचों के लिए भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

आगामी असाइनमेंट के लिए तैयार करेंगे रणनीति 

2016 से 2019 के अपने समय के दौरान आर्थर ने पाकिस्तान को टेस्ट और टी20 में कोचिंग दी। साथ ही टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीतने में भी मदद की। पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा- मुझे खुशी है कि मिकी औपचारिक रूप से एक बेहतर भूमिका के साथ पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम में शामिल हो गए हैं, जिसमें वह सभी प्रारूपों में आगामी असाइनमेंट के लिए रणनीति तैयार और लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: DC vs KKR मैच के दौरान नजर आए टिम कुक और सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां

इसके अलावा वह राष्ट्रीय टीम की संस्कृति को मजबूत करने, भविष्य के सितारों की पहचान और उन्हें तैयार करने के लिए भी जिम्मेदार होंगे। सेठी ने कहा- हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत कर सकेंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से फिर से जुड़कर रोमांचित

इस मौके पर आर्थर ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम से फिर से जुड़कर बेहद रोमांचित हैं और टीम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा- आगे बढ़ने के बाद से मैंने खिलाड़ियों और उनके सामूहिक प्रदर्शन पर नजर रखी है। यह सभी प्रारूपों में नंबर एक होने की क्षमता वाला एक प्रतिभाशाली समूह है। मेरा प्रयास रणनीतियों को लागू करना और एक ऐसा वातावरण बनाना है जो उनके प्रदर्शन को और बढ़ाने में योगदान दे सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ