मालदीव विवाद पर भारत को पाकिस्तान से मिला खास स्पोर्ट, फायर इमोजी के साथ क्रिकेटर आया सामने

Danish Kaneria Cryptic Post Goes Viral Amid Maldives Controversy: भारत और मालदीव के बीच चल रहे विवाद में पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने खास पोस्ट के माध्यम से भारत का सपोर्ट किया है।

Maldives Danish Kaneria Lakshadweep Sachin Tendulkar

पाकिस्तानी क्रिकेटर। (Social Media)

Danish Kaneria Cryptic Post Goes Viral Amid Maldives Controversy: पर्यटन को लेकर भारत और मालदीव के बीच चल रहे विवाद में खिलाड़ियों ने भी दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है। हालांकि, अब जिस खिलाड़ी का बयान जहां से आया है वह बेहद मायने रखता है। जी हां, यह क्रिकेटर कोई और नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया हैं। कनेरिया ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप मुद्दे पर समर्थन किया है।

विज्ञापन

43 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है लक्षद्वीप। इसके साथ ही उन्होंने फायर की इमोजी भी लगाई है। दानिश के इस पोस्ट पर लोग अपने विचार भी साझा कर रहे हैं। मनोज कुमार नाम के एक यूजर ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ‘मालदीव एक चाइनीज कॉलोनी है, जबकि लक्षद्वीप टूरिज्म का नया डेस्टिनेशन है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

‘क्रिकेट के भगवान’ भी उतरे मैदान में:

दानिश कनेरिया से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जो कि खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर हैं, उन्होंने भी भारतीय समुद्र तटों को बढ़ावा देने के लिए अपना समर्थन दिया है।

सचिन ने सिंधुदुर्ग में मनाए गए अपने 50वें जन्मदिन की एक क्लिप साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि 250 दिन हो गए हैं। तटीय शहर ने हमें वह सबकुछ प्रदान किया है, जो हम चाहते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने अपनी भावना जाहिर करते हुए आगे लिखा है कि भारत को सुंदर समुद्र तटों और प्राचीन द्वीपों का आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे अतिथि देवो भव दर्शन के हिसाब से हमारे पास देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। बहुत सारी यादें बनने की प्रतीक्षा में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ