T20 World Cup 2024 का लोगो आया सामने, वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होगा महामुकाबला

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लोगो सामने आ गया है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का अगला संस्करण नए साल में वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला जाएगा।

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Group Match All Teams Groups Details India And Pakistan

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Group Match All Teams Groups Details India And Pakistan

T20 World Cup 2024: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आगामी सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला जाना है। आगामी टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने लोगो भी जारी कर दिया है। जॉन्स नाम के एक यूजर्स ने इस दौरान की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए यूजर्स ने लिखा है, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लोगो….!!!!! सभी की निगाहें अमेरिका और वेस्टइंडीज पर टिकी हुई हैं।’

विज्ञापन

आईसीसी ने भी आगामी टूर्नामेंट से संबंधित एक वीडियो साझा किया है। साझा किए गए वीडियो के माध्यम से आगामी सीजन के लोगो की जानकारी साझा की गई है। बोर्ड ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को परिभाषित करने वाली तीन चीजों से निर्मित बैट, गेंद और ऊर्जा! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए आकर्षक नया रूप।’

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आगामी संस्करण 4 जून से 30 जून 2024 के बीच वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है। वहीं महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश में किया जाएगा। फिलहाल टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि नया लोगो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तेजी से बदलने वाली घटनाओं को दर्शाता है। नए लोगो को मेजबान देशों से प्रेरित होकर बनाया गया है, लेकिन यह निरंतर ऊर्जा को भी प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ