---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बटलर का रनआउट, 2 रन से सेंचुरी मिस…ईडन गार्डंस में तूफान मचाकर क्या बोले यशस्वी जायसवाल? जानिए

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जमकर तूफान मचाया। जायसवाल ने महज 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने आते ही बल्ला खोला और ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में 26 रन ठोक डाले। जायसवाल […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जमकर तूफान मचाया। जायसवाल ने महज 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने आते ही बल्ला खोला और ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में 26 रन ठोक डाले। जायसवाल 47 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 98 रन बनाकर मैदान से लौटे।

उन्होंने न केवल 13.1 ओवर में शानदार जीत दिलाई, बल्कि टीम का नेट रन रेट भी बेहतर कर दिया। यशस्वी को संजू सैमसन ने छक्का ठोककर शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौका ही जड़ सके। इस तरह वह सेंचुरी से महज 2 रन से चूक गए। उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs RR: शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 13.1 ओवर में ही दिला दी जीत

मुझे खुद पर भरोसा है

शानदार जीत के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा- हमेशा मेरे दिमाग में रहता है कि मैदान पर जाकर अच्छा खेलूं। आज बहुत अच्छा महसूस हुआ। ऐसा नहीं है कि मैं जो चाहता हूं वह हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूं और मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे पता है नतीजे आएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

हमारे दिमाग में केवल नेट रन रेट ही था

यशस्वी ने आगे कहा- जीत का शॉट शानदार अहसास था, मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं आभारी हूं कि मुझे इतने बड़े क्रिकेटर्स से सीखने का मौका मिल रहा है। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। शतक से चूकने के सवाल पर यशस्वी ने कहा- मुझे लगता है कि हमारे दिमाग में केवल नेट रन रेट ही था, मैं और संजू केवल खेल को जल्दी खत्म करने की बात कर रहे थे।

---खबर नीचे जारी है---

संजू भाई बोले- बटलर के रनआउट का टेंशन न लो 

वहीं बटलर के रन आउट पर उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि खेल में ऐसा होता है, इससे मुझे और बेहतर करने की जिम्मेदारी मिलती है। जब बटलर के रनआउट होने के बाद संजू भाई आए तो उन्होंने कहा कि अपना गेम खेलते रहो और उस रन आउट के बारे में मत सोचो। मैं आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए शुक्रगुजार हूं जहां मेरे जैसे युवा आकर प्रदर्शन कर सकते हैं। यह मेरे जैसे खिलाड़ियों के लिए अपने सपने पूरे करने का बेहतरीन मंच रहा है।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘धोनी से बेहतर स्पिनर्स को कोई मैनेज नहीं’, कैप्टन कूल की तारीफ में इरफान पठान ने दिया ये बयान

दूसरे नंबर पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल 

इस शानदार पारी के साथ यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पर्पल कैप की रेस में वह फाफ डु प्लेसिस से सिर्फ एक रन पीछे हैं। जायसवाल के नाम 12 मैचों में 575 रन हो गए हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।

---खबर नीचे जारी है---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: May 11, 2023 11:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola