---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL Auction 2023: ‘मुंबई इंडियंस के लिए ये स्पिनर हो सकता है विकल्प…’, अनिल कुंबले का फ्रेंचाइजी को सुझाव

नई दिल्ली: पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के विजेता मुंबई इंडियंस पिछली बार बुरी तरह हारी थी। इसके बाद टीम में बदलाव की मांग उठने लगी। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले टीम में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एमआई ने पहले से ही 13 खिलाड़ियों को रिलीव कर लिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के विजेता मुंबई इंडियंस पिछली बार बुरी तरह हारी थी। इसके बाद टीम में बदलाव की मांग उठने लगी। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले टीम में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एमआई ने पहले से ही 13 खिलाड़ियों को रिलीव कर लिया है, जबकि 15 प्लेयर्स को पिछली टीम से बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जेसन बेहरेनडॉर्फ को भी ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस जिस कमी को भरना चाहेगी, वह टीम में मार्की स्पिनर है। भारतीय दिग्गज स्पिनर और पंजाब किंग्स के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने एमआई को सही समाधान दिया है।

और पढ़िए – ‘केले की दुकान लगाओ… अंडे बेचो जाके..’ भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी अजीबोगरीब सलाह, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

‘मार्की स्पिनर’ गायब

मुंबई इंडियंस के पास वर्तमान में अपनी टीम में दो स्पिन विकल्प हैं, दोनों अनकैप्ड हैं, लेकिन पिछले सीजन में दिखाई दिए थे। ये हैं कुमार कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन। आईपीएल नीलामी विशेषज्ञ पैनल के हिस्से के रूप में बात करते हुए कुंबले ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास उनकी टीम में एक ‘मार्की स्पिनर’ गायब है। उन्होंने कहा कि एमआई या तो अनुभवी भारतीय स्पिन विकल्पों की तलाश कर सकता है, जिसकी संभावना नहीं है या विदेशी विकल्पों के साथ जा सकता है। मुंबई इंडियंस के पास मार्की स्पिनर नहीं है। कार्तिकेय ने पिछले साल उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर उन्हें अनुभवी भारतीय स्पिनर के लिए जाना है तो उन्हें शायद अमित मिश्रा या पीयूष चावला के पास जाना होगा। मुझे ऐसा होते नहीं दिख रहा है। उनके लिए एकमात्र विकल्प विदेशी स्पिनर के लिए जाना है। वह कौन होगा?

और पढ़िए – IND W vs AUS W: T20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की इन बल्लेबाजों ने मचाया तूफान

---विज्ञापन---

सिकंदर रजा हो सकते हैं विकल्प 

वे आदिल रशीद, तबरेज शम्सी, एडम जम्पा हो सकते हैं। हालांकि, भारत के पूर्व मुख्य कोच का मानना ​​है कि जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी एक विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी लाइनअप में भी योगदान देते हैं। उन्होंने कहा “मैं शायद सिकंदर रजा की ओर देखूंगा क्योंकि वह आपको अपनी स्पिन के साथ-साथ एक शानदार मध्य क्रम बल्लेबाजी भी दे सकता है। उसने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।” MI अपने पर्स में बचे 20.55 करोड़ के साथ नीलामी में शामिल होगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2022 10:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola