RR vs DC: ऐसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, आज हो सकती है कांटे की टक्कर

Delhi Capitals and Rajasthan Royals Head to head record

Delhi Capitals and Rajasthan Royals Head to head record

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान और दिल्ली की टीम अपना-अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं, ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत के ट्रेक पर वापस आने की होगी। खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड भी कांटे का रहा है। ऐसे में आज का मुकाबला भी कड़ा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हमेशा कांटे के होते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 बार आमने-सामने हो चुकी है, जिनमें 13 बार दिल्ली ने बाजी मारी है तो इतनी ही बार राजस्थान को भी जीत मिली है। ऐसे में आज का मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह इस वीटल में एक कदम आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़िए – CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए कौन किस पर भारी

हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मुकाबला हारती है तो उसके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि दिल्ली लगातार तीसरा मुकाबला हार जाएगी। ऐसे में डेविड वॉर्नर की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़िए – IPL 2023: एक बार फिर Golden Duck, ‘सूर्य’ की चमक पर पड़ा ग्रहण

जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी राजस्थान

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे करीबी मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में राजस्थान भी अपने इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। आज का मुकाबला भी राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ