IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कोच पर भड़कीं रोहित शर्मा की पत्नी, कप्तानी जाने से हैं नाराज!

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जानो को लेकर दिया बयान। रोहित की पत्नी ने दिया करारा जवाब।

IPL 2024 rohit sharma wife Ritika Sajdeh reaction Mumbai indians coach mark boucher statement

मार्क बाउचर पर भड़की रितिका सजदेह Image Credit: Social Media

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। जिसके बाद अब रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर पर भड़कती हुई दिखाई दी। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाने वाले फैसले से रितिका काफी नाराज हैं। दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला किया था। जिसके बाद गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई में आए हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया।

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के इस फैसले से रोहित के फैंस भी काफी नाराज दिखे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस पर फैंस ने काफी भड़ास भी निकाली थी। इतना ही नहीं बहुत सारे फैंस ने तो मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया से अनफॉलो तक कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से भी फैंस काफी नाराज थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को भी काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कोच को रोहित की पत्नी रितिका का जवाब

दरअसल रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने को लेकर हर कोई हैरान था, जिससे फैंस में काफी नाराजगी भी थी। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी इस फैसले से काफी नाराज है। जिसके बाद अब उन्होंने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर पर अपनी भड़ास निकाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान मार्क बाउचर ने कहा था कि ये मात्र एक क्रिकेट निर्णय था। हमने विंडो को देखा और हार्दिक पांड्या को टीम में वापस लाने के बारे में सोचा। रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान है और अब रोहित मैदान पर कमाल का प्रदर्शन करने पर जोर दे सकते हैं।

विज्ञापन

जिसके बाद इस इंटरव्यू की कुछ क्लिप इंस्टाग्राम पर भी शेयर की गई। जिसके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने लिखा कि इसमे बहुत कुछ गलत है। यानी अपने इंटरव्यू में मार्क बाउचर रोहित शर्मा को लेकर जो भी बात कर रहे हैं उसको रितिका ने गलत बताया है। हालांकि रितिका की इस कमेंट पर बहुत सारे यूजर्स ने उनको रिप्लाई भी किया और उनको ट्रोल करने की कोशिश की।

विज्ञापन

अब रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल जहां एक तरफ इन दिनों रोहित शर्मा इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या इंजरी से उबरने के बाद खुद को फिट कर रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 में ही वापसी हो सकती है। बता दें, हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2024 के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद से हार्दिक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ