IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण से पहले 30 नवंबर की तारीख खिलाड़ियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है। 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले आईपीएल ऑक्शन से पहले इस दिन खिलाड़ियों के पास नीलामी के रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका होगा। भारत के या विदेश के सभी खिलाड़ी 30 नवंबर गुरुवार तक ही आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को अपने क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जमा करना होगा।
700 खिलाड़ी करेंगे रजिस्टर
उम्मीद के मुताबिक तकरीबन 700 खिलाड़ी आगामी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करेंगे। इस बार आईपीएल ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, डैरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह समेत कई खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। इसके अलावा कुछ बड़े नाम ऑक्शन में भी रिलीज किए गए हैं उन पर भी टीमों की नजरें टिकी होने वाली हैं। मिचेल स्टार्क ने यह सीजन खेलने की इच्छा जताई है और जानकारी के मुताबिक उनको करीब पांच फ्रेंचाइजीज ने अप्रोच भी किया है।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: रिलीज-रिटेंशन के बाद किसके पर्स में कितना पैसा? ऑक्शन में कितने प्लेयर खरीद पाएंगी सभी 10 फ्रेंचाइजी
रजिस्ट्रेशन के बाद होगी खिलाड़ियों की छंटनी
रजिस्ट्रेशन के बाद भी यह पक्का नहीं होगा कि खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन में आएगा। इसके बाद भी फ्रेंचाइजीज का काम होगा कि किन खिलाड़ियों को वह बोर्ड पर लाना चाहते हैं, इसके लिए छंटनी करें। बीसीसीआई की इच्छा है कि आगामी ऑक्शन में करीब 70 खिलाड़ियों पर बोली लगे। इसके लिए तकरीबन 262.95 करोड़ का अमाउंट भी अलॉट किया गया है। जबकि सभी 10 टीमों की बात करें तो 77 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं। जबकि इसमें से कुल 30 विदेशी खिलाड़ी भी खरीदे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने ठुकराया CSK की कप्तानी का ऑफर? रविचंद्रन अश्विन ने अब बताया खबर का पूरा सच
कौन सी टीम खरीद सकती कितने खिलाड़ी?
अगर आगामी ऑक्शन के लिहाज से बात करें तो किस टीम के पास कितने स्लॉट बाकी हैं, तो सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी केकेआर की टीम खरीद सकती है। केकेआर 12 में से चार विदेशी खिलाड़ी भी खरीद सकती है। वहीं चेन्नई, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद 6-6 खिलाड़ी खरीद सकती हैं और तीनों के पास 3-3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 6 स्लॉट हैं लेकिन इसमें वो सिर्फ दो विदेशी प्लेयर ही खरीद पाएगी।
संबंधित खबरें
एक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
6 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
53 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines