---विज्ञापन---

MS Dhoni के बैट पर लगा बचपन के दोस्त की शॉप का स्टीकर, ‘माही’ का याराना देख फैंस खुश

MS Dhoni Practice IPL 2024: सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बैट के स्टीकर की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल।

MS Dhoni Practice IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच धोनी के बैट की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल धोनी के बैट की तस्वीर वायरल होने के पीछे का कारण उनके बल्ले पर लगा स्टीकर है। दरअसल बुधवार 7 फरवरी को सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी की एक तस्वीर शेयर की गई। इस तस्वीर में माही नेट पर प्रैक्टिस करते हुए देखे गए। धोनी की ये तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं क्योंकि अब धोनी एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे।

धोनी के बल्ले पर लगा दोस्त की शॉप का स्टीकर

धोनी को बीते दिन आईपीएल 2024 के लिए जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। इस दौरान उनका बैट आकर्षण का केंद्र बना। दरअसल उनके बैट पर जो स्टीकर लगा था वो उनके बचपन के दोस्त की शॉप का है। अब सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के बैट और उनके बचपन के दोस्त की शॉप की फोटो काफी वायरल हो रही है। धोनी ने कई बार इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के दोस्तो से मिले समर्थन का जिक्र भी किया है। इतना ही नहीं माही पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके दोस्तों के साथ उनके खास संबंध को भी दर्शाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के करियर में पहली बार बैट प्रायोजक उनके दोस्त ने ही दिलाया था।

---विज्ञापन---

माही के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह की है शॉप

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के बैट पर जिस शॉप का स्टीकर लगा हुआ है वो उनके बचपन के दोस्त परमजीत सिंह की है। परमजीत सिंह ने बचपन से ही एमएस धोनी का क्रिकेट खेलने को लेकर काफी सपोर्ट किया है। ऐसे में धोनी भी अपने इस खास दोस्त के द्वारा किए गए सपोर्ट को कभी भुल नहीं पाते हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार ‘माही’

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब एक बार फिर से आईपीएल खेलने के लिए तैयार है। पिछले सीजन में धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे। जिसके बाद धोनी को अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी। आईपीएल 2023 में लगा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा लेकिन फैंस से मिले अपार सपोर्ट के बाद धोनी एक और आईपीएल सीजन खेलने का फैसला किया था। लेकिन बाद में धोनी की फिटनेस को लेकर भी फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे थे लेकिन अब माही पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। जिससे फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले सीजन एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पाचवीं बार चैंपियन बनाया था।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के स्क्वाड पर आया बड़ा अपडेट! 2 दिग्गजों की हुई वापसी, 3 का कटा पत्ता

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम में जगह नहीं मिलने से तंग आ गए ईशान किशन! आखिरकार उठाया बड़ा कदम

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MS Dhoni ने शुरू की प्रैक्टिस, क्या ‘माही’ का होगा ये आखिरी सीजन?

First published on: Feb 08, 2024 11:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola