---विज्ञापन---

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! Mi के Post ने चौंकाया

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह को लेकर एमआई ने बड़ा संकेत दे दिया है, इससे लगभग साफ हो गया है कि बूम-बूम एमआई के लिए ही खेलेंगे।

IPL 2024:  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने के बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि बुमराह कभी भी मुंबई छोड़ सकते हैं। हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी होने के बाद बुमराह ने मुंबई को अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब टीम ने बड़ा संकेत दे दिया है। मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से साफ लग रहा है कि बुमराह मुंबई के लिए ही खेलेंग। इससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह और मुंबई के बीच सबकुछ ठीक है। चलिए आपको बताते हैं मुंबई के किस पोस्ट से चर्चा तेज हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अगले मैच से एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! किसे मिलेगा मौका?

मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने चौंकाया

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मां का आज जन्मदिन है। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा कर, मां को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके करीब एक घंटे के बाद मुंबई इंडियंस ने भी एक पोस्ट डालकर बुमराह की मां को बर्थडे विस किया है। मुंबई इंडियंस ने बुमराह के पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। मुंबई ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पलटन की ओर से दलजीत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ICC के एक रूल पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- कभी क्रिकेट नहीं खेले हो क्या!

---विज्ञापन---

बुमराह-मुंबई के बीच सबकुछ ठीक

एक ओर जहां बुमराह ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था। दूसरी ओर मुंबई ने बुमराह की मां को जन्मदिन की बधाई दी है, इससे साफ लग रहा है कि मुंबई की ओर से बुमराह को मनाने की कोशिश की जा रही है। इससे यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। अगर ऐसा है, तो बुमराह आईपीएल 2024 मुंबई के लिए ही खेलने वाले हैं। मुंबई इंडियंस का पोस्ट यह समझने के लिए काफी है। बता दें कि बुमराह के मुंबई को अनफॉलो करने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बुमराह या तो गुजरात टाइटंस में शामिल हो सकते हैं, या फिर आरसीबी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब यह गुत्थी लगभग सुलझ गई है।

First published on: Nov 30, 2023 12:28 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola