IPL 2024: भारत में नहीं होगा आईपीएल 17? देश से बाहर क्यों शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट

IPL 2024 Venue Change: आईपीएल के 17वें संस्करण का आयोजन भारत से बाहर होने की अटकलें लगने लगी हैं। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?

IPL 2024 Can Shift Outside India Loksabha Elections Indian Premier League Venue Dates News

IPL 2024 Can Shift Outside India

IPL 2024 Venue Change: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के ऑक्शन की चर्चाएं जोरों पर थीं। उसी बीच अब खबरें ऐसी आने लगी हैं कि आईपीएल 2024 का वेन्यू बदल जाएगी। कहा जा रहा है कि आईपीएल का आगामी सीजन भारत से बाहर शिफ्ट हो सकता है। अब इसके बाद सवाल यह उठते हैं कि अगर भारत नहीं तो कहां इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। साथ ही क्यों इसको लेकर पेंच फंस रहा है, यह भी बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

क्यों आईपीएल 17 के वेन्यू पर सस्पेंस?

दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, जिस वक्त आईपीएल 2024 होना है उसी वक्त देश में लोकसभा चुनाव 2024 का भी समय होगा। इसी कारण आईपीएल के आयोजन पर खतरे की तलवार लटक रही है। हालांकि, साल 2019 में चुनावों के बाद आईपीएल का आयोजन हुआ था। कुछ दिनों पहले आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने एक इंटरव्यू में साफ भी किया था कि, भारत में ही आईपीएल का आयोजन होगा। लेकिन एक बार फिर से इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

क्या है IPL गवर्निंग काउंसिल की राय?

पीटीआई के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसको लेकर कहा है कि, आईपीएल के वेन्यू और तारीखों का फैसला चुनाव आयोग पर टिका है। जब चुनाव आयोग चुनावों की तारीख और पूरे शेड्यूल को तय कर लेगा। उसके बाद ही आईपीएल 2024 को लेकर गवर्निंग काउंसिल कोई अंतिम फैसला ले पाएगी। इसी हिसाब से फैसला लिया जाएगा कि भारत में आईपीएल होगा, भारत में आईपीएल पूरी तरह से होगा या आंशिक तौर पर होगा। यानी आधा आईपीएल भारत और आधा कहीं और खेला जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहली बार भारत के बाहर होगा ऑक्शन

इससे पहले भी लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल को शिफ्ट किया जा चुका है। साल 2009 में सबसे पहले लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल को साउथ अफ्रीका में शिफ्ट किया गया था। पहली बार आईपीएल भारत में हुआ था। इसके बाद 2014 में आईपीएल का पहला लेग यूएई में हुआ था। 2019 में कुछ बदलाव नहीं हुआ और टूर्नामेंट भारत में हुआ। अब 2024 के वेन्यू पर सस्पेंस है। फिलहाल 19 दिसंबर को इस टूर्नामेंट के ऑक्शन भी पहली बार भारत के बाहर हो रहे हैं। ऑक्शन का आयोजन दुबई में होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ