---विज्ञापन---

IPL 2024: रोहित शर्मा और MI विवाद के बीच RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब तो ट्रॉफी पक्की?

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा और एमआई के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया है। इसके बीच आरसीबी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच विवाद का माहौल बनता दिख रहा है। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर द्वारा रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने की वजह बताने वाले बयान ने बुझी हुई आग को एक बार फिर से हवा देने का काम किया है। ऐसे में रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस को एक बार फिर से ट्रोल कर रहे हैं। इस कड़ी में रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने भी मुंबई के कोच की आलोचना कर दी और इस विवाद को और अधिक बढ़ा दिया, लेकिन इन सभी के बीच आरसीबी के लिए खुशखबरी आई है। इससे आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024: 11 फरवरी को विश्व कप फाइनल खेलेगा भारत, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live

क्या है पूरा मामला

एक ओर जहां मुंबई इंडियंस में विवादों का सैलाब आ गया है। दूसरी ओर आरसीबी के लिए खुशखबरी सामने आ गई है। इससे आरसीबी फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक कॉन्सर्ट में गए हुए थे। यहां मैक्सवेल ने जरूरत से अधिक शराब पी ली थी, इसके कारण से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। खिलाड़ी को फौरन अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। मैक्सवेल के इस शराब कांड से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘वापस जाओ और डोमेस्टिक में रन बनाओ’ श्रेयस अय्यर के खराब फॉर्म पर बोले खिलाड़ी

---विज्ञापन---

आरसीबी के लिए क्या है खुशखबरी

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड अपने खिलाड़ियों से बेहतर लाइफस्टाइल की उम्मीद रखता है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह शराब पी और फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। इससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन हुआ। इसको लेकर बोर्ड ने मैक्सवेल के खिलाफ जांच कमेटी की गठन की और मैक्सवेल की जांच की गई। अगर विस्फोटक बल्लेबाज इस जांच में दोषी पाए जाते, तो उन्हें सजा के तौर पर आईपीएल खेलने के लिए एनओसी मिलने में दिक्कत आ सकती थी। इसके अलावा मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया टीम से भी कुछ सीरीज के लिए बाहर किया जा सकता था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने मैक्सवेल को क्लीन चिट दे दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी का इंतजार कर रहे ब्रेंडन मैकुलम, कह दी बड़ी बात

कीवी टीम के खिलाफ खेलेंगे मैक्सी

यह आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने ग्लेन मैक्सवेल को एनओसी दे दिया है। अब मैक्सी आईपीएल सीजन 17 में खेलते दिखेंगे। मैक्सवेल की वापसी से आरसीबी की टीम काफी मजबूत हो गई है और आईपीएल जीतने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। अगर मैक्सवेल आरसीबी के लिए नहीं खेल पाते, तो इससे आरसीबी को बड़ा झटका लग सकता था। बता दें कि मैक्सवेल को आईपीएल खेलने के लिए तो क्लिन चिट मिला ही, इसके अलावा खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी वापसी हो गई है। आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया को कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 07, 2024 11:03 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola