TATA से छिन जाएगी अब आईपीएल टाइटल की स्पॉन्सरशिप, कौन होगा ट्रॉफी का अगला स्पॉन्सर

IPL Title Sponsor: अब टाटा समूह से आईपीएल टाइटल की स्पॉन्सरशिप छिनने वाली है। बीसीसीआई ने इसको लेकर नया टेंडर जारी किया है।

IPL Title Sponsor IPL 2024-2028 Who will next sponsor of the next trophy

Image Credit: Social Media

IPL Title Sponsor: जहां एक तरफ आईपीएल 2024 ऑक्शन की तैयारियां चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल ट्रॉफी टाइटल को लेकर नया टेंडर निकाला। यानी अगले सीजन में आईपीएल टाटा आईपीएल नहीं बल्कि नए शीर्षक प्रायोजक के साथ इसका आयोजन होगा।

विज्ञापन

अगले सीजन में फैंस को टाटाआईपीएल सुनने तो नहीं मिलेगा। अब फैंस के मन में एक ही सावल आ रहा है कि आखिर टाटा के बाद आईपीएल टाइटल की स्पॉन्सरशिप किसको मिलेगी। हालांकि इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

TATA से पहले किस-किस के पास थी IPL ट्रॉफी की स्पॉन्सरशिप

टाटा समूह ने दो साल के लिए बीसीसीआई से आईपीएल ट्रॉफी की स्पॉन्सरशिप ली थी। साल 2022 से 2023 तक टाटा को स्पॉन्सरशिप मिली थी। टाटा से पहले आईपीएल ट्रॉफी की स्पॉन्सरशिप चीन की कंपनी वीवो के पास थी। वीवो के पास तीन सीजन तक आईपीएल ट्रॉफी की स्पॉन्सरशिप थी। वहीं वीवो ने अब तक सबसे ज्यादा पैसे देकर स्पॉन्सरशिप ली थी। साल 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में स्पॉन्सरशिप के लिए वीवो ने बीसीसीआई को 880 करोड़ रुपये दिए थे।

विज्ञापन

वीवो के बाद ड्रीम इलेवन ने साल 2020 में 222 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप ली थी। इसके बाद साल 2021 में एक बार फिर से वीवो ने इसको खरीद लिया था। फिर भारत और चीन सीमा विवाद के बाद वीवो से स्पॉन्सरशिप छीन ली गई थी। इसके बाद साल 2022 में टाटा ने 600 करोड़ रुपये बीसीसीआई को देकर स्पॉन्सरशिप को अपने नाम किया था। बता दें, साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो डीएलएफ के पास इसकी स्पॉन्सरशिप थी।

विज्ञापन

इसको लेकर बीसीसीआई ने जारी किया बयान

बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए लिखा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2024-2028 के लिए आईपीएल ट्रॉफी की स्पॉनसरशिप के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोलियां आमंत्रित करती है। जो भी संस्था इसको लेकर आवेदन करना चाहती है वो खरीद के लिए किए गए भुगतान का विवरण ipltitlesponsor2023.itt@bcci.tv पर ईमेल करें। आईटीटी खरीदने से कोई भी व्यक्ति बोली लगाने का हकदार नहीं होगा। बल्कि उसके लिए निर्धारित अन्य नियमों और शर्तों के मुताबिक बोली लगाने के पात्र होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ