MS Dhoni आईपीएल से कब लेंगे संन्यास? AB De Villiers ने बताया सटीक समय

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने एम एस धोनी को लेकर बताया कि उन्हें क्रिकेट से कब संन्यास लेना चाहिए।

IPL 2024 Ab De Villiers said When should MS Dhoni retire

आईपीएल 2024।

IPL 2024: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल अभी भी खेल रहे हैं। धोनी भले ही उम्रदराज खिलाड़ी हो गए हैं, लेकिन उनकी उम्र का असर खेल में बाधा नहीं बन रहा है। धोनी अभी भी फिट हैं और 22 गज की पट्टी पर धमाल मचा सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एमएस धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे, वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। लेकिन अब साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बताया कि धोनी कब संन्यास लेने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कब संन्यास ले सकते हैं धोनी’

पूर्व क्रिकेटर डिविलियर्स ने कहा कि मुझे एमएस धोनी का नाम रिटेंसन लिस्ट में देखकर खुशी हुई। पिछले सीजन में इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी कि क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा। वह एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए 2024 की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने आगे कहा कि एमएस धोनी अभी 3 आईपीएल सीजन और खेल सकते हैं। वह हमेशा से फैंस को सरप्राइज दिया करते हैं, मुझे लगता है कि धोनी 3 आईपीएल खेलकर फिर से फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं।

विज्ञापन

धोनी ने दिलाया छठा खिताब

डिविलियर्स ने आगे कहा कि पूरे आईपीएल 2023 सीजन के दौरान अपने घुटने पर स्ट्रैपिंग पहनने के बावजूद, धोनी ने सीएसके को छठा खिताब दिलाया। ऐसे में अगर धोनी 3 आईपीएल सीजन और खेलते हैं, तो कोई आश्चर्य नहीं होगी। बता दें कि एबी डिविलियर्स आरसीबी के लिए लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे थे। वह एक महान खिलाड़ी रहे हैं, वह भले ही आरसीबी को एक भी खिताब नहीं जीता सके, लेकिन टीम में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ