IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वे 12 रन बनाते ही इस प्रतिष्ठित लीग में 7 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

12 रन बनाते ही कोहली रचेंगे इतिहास

दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में अगर विराट कोहली 12 रन बनाते हैं तो वह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 7 हजार रन पूरे करने के लिए 12 रन की दरकरार है। विराट ने इस लीग में अब तक 6988 रन बनाए हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट अगर 12 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे पहले 7 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज होंगे। विराट ने आईपीएल में अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक भी लगाए हैं।

विज्ञापन

खतरनाक फॉर्म में चल रहे विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। लीग के 16वें सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं। किंग कोहली ने आईपीएल 2023 में 9 मैचों की सभी पारियों में एक बार नॉट आउट रहते हुए 364 रन बनाए हैं। इस बीच 82 रन नाबाद उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। विराट आईपीएल के इस सत्र में 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 11 छ्क्के लगाए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में आरसीबी का प्रदर्शन

बेंगलुरु की टीम 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के बाद 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। आज जीतने पर टीम 12 पॉइंट्स लेकर गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। टीम ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ