IPL 2023 Purple Cap: इस गेंदबाज ने छीनी अर्शदीप सिंह से पर्पल कैप, देखें टॉप 5 बॉलर्स की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap Mohammed Siraj snatches purple cap from Arshdeep Singh
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap Mohammed Siraj snatches purple cap from Arshdeep Singh
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद ने अर्शदीप सिंह को पछाड़ते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इस सीजन के 32वें मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 विकेट लिए और 13 विकटों के साथ टॉप पर काबिज हो गए हैं। अर्शदीप सिंह 13 विकटों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गए 7 मैचों में कुल 12 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर गुजरात टीम के राशिद खान हैं, जिन्होंने 6 मैचों में कुल 12 विकेट चटकाए हैं। पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में कुल 12 विकेट झटके हैं।
13- मोहम्मद सिराज, मैच 7
13- अर्शदीप सिंह, मैच 7
12- युवजेंद्र चहल, मैच 7
12- राशिद खान, मैच 6
12- तुषार पांडे, मैच 7

IPL 2023 Purple Cap
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: