IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, टॉप 5 में हुई अर्शदीप सिंह की एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap Arshdeep Singh's entry in top five Bowler
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap Arshdeep Singh's entry in top five Bowler
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 का रोमांच चरम पर है। गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात के बीच लीग का 18वां मुकाबला हुआ है। इस मैच के बाद गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान पर्पल कैप की रेस में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कुल 4 मैच खेलते हुए 9 विकेट चटकाए हैं, जबकि पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल बने हुए हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट निकाले हैं।
18वें मुकाबले में गुजरात टीम के अल्जारी जोसेफ ने भी 1 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इस सीजन कुल 7 विकेट चटका लिए है। वहीं, अर्शदीप सिंह पांचवें स्थान पर कुल 7 विकेट के साथ ही मौजूद है।
और पढ़िए – ‘मैं वनडे विश्वकप 2023 जीतने के लिए बेताब हूं’, दोबारा न्यूजीलैंड से खेलना चाहता है ये दिग्गज
युजवेंद्र चहल, मैच 4- विकेट 10
राशिद खान, मैच 4- विकेट 9
मार्क वुड, मैच 3- विकेट 9
अल्जारी जोसेफ, मैच 4- विकेट-7
अर्शदीप सिंह, मैच 4- विकेट 7
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: