IPL 2023: Orange cap की रेस में टॉप पर पहुंचे धवन, देखिए 14 मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2023 Orange cap leaderboard Shikhar Dhawan

IPL 2023 Orange cap leaderboard Shikhar Dhawan

IPL 2023 Orange cap: आईपीएल के 14वें मैच में शिखर धवन की कप्तानी पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। शिखर धवन 224 रनों के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ खिसकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके 3 मैचों में 189 रन हैं। शिखर धवन ने केकेआर के खिलाफ 99 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली थी, हालांकि उनकी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों से 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ी

शिखर धवन- मैच 3, रन 224
ऋतुराज गायकवाड़- मैच 3, रन 189
डेविड वॉर्नर- मैच 3, रन 158
जोस बटलर- मैच 3, रन 152
काइल मेयर्स, मैच 2, रन 139

विज्ञापन

क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?

ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: RCB से खेलना चाहता है पाकिस्तान का युवा बल्लेबाज, बताई खास वजह

पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ