IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने टीम में किया बड़ा बदलाव, 5 बार चैंपियन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी का छोड़ा साथ!

Mumbai Indians Kieron Pollard

Mumbai Indians Kieron Pollard

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अपने अंत की ओर हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सभी टीमों ने मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसीसीआई ने सभी टीमों को 15 नवंबर 2022 तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सबमिट करने का समय दिया हैं वहीं कई टीमों ने पहले ही लिस्ट जमा कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल की टॉप फ्रेंचाइस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही जमा कर दी हैं। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस ने ऐसे खिलाड़ी को बाहर निकाल दिया हैं जिसका नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

5 बार का ये चैंपियन टीम से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से पहले किरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। आईपीएल में किरोन पोलार्ड ने साल 2010 में डेब्यू किया था। किरोन पोलार्ड ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार आईपीएल खेला था। तब से लेकर अब तक किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा बने रहे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

आईपीएल 2022 में टीम के लिए नहीं कर पाए परफॉर्म 

बता दें कि आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खराब गया था। टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते थे और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। टीम के इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2023 में टीम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी और इसका साफ उदाहरण पोलॉर्ड के बाहर होने से दिख रहा हैं।
आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड के बल्ले से सिर्फ 144 रन ही निकल पाए। जबकि गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी. आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड केवल चार विकेट अपने नाम कर पाए थे। यही कारण रहा होगा कि मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट किरोन पोलार्ड को रिलीज की पर मजबूर हुई होगी। हालांकि ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा हैं इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ