IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में लौट आया तूफानी खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से मचाएगा धमाल
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Mitchell Marsh returns in Delhi Capitals After marriage
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Mitchell Marsh returns in Delhi Capitals After marriage
IPL 2023: इस सीजन खराब दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत की खबर आई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) वापस इस टीम से जुड़ गए हैं। वह 1 हफ्ते का ब्रेक लेकर शादी करने स्वदेश गए हुए थे। मिचेल मार्श ने 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की और अब दिल्ली कैपिटल्स से दोबारा जुड़ गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस के बाद अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इस सीजन मिचेल मार्श का दिल्ली के लिए प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा। उन्होंने शुरुआती 2 मैचों में कुल 4 रन बनाए। वह गुजरात के खिलाफ पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे। इस आलराउंडर ने बॉलिंग में भी निराश किया है। हालांकि अब दिल्ली को उम्मीद होगी कि ये खिलाड़ी अपना योगदान दे।
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1646508831231578115?s=20
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। कप्तान डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में यह टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी। टीम के खराब प्रदर्शन के चलते दिल्ली को चारों मैचों में हार मिली है। यही वजह है कि इस वक्त प्वाइंट टेबल में यह टीम सबसे नीचे मौजूद है। दिल्ली को अपना अगला मुकाबला 15 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। यहां दिल्ली इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी , विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: