MI vs RR: IPL के 1000वें मैच में मुंबई-राजस्थान की भिड़ंत, बर्थडे ब्वॉय रोहित वानखेड़े में दिखाएंगे जलवा, देखें पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, MI vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार की शाम को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये आईपीएल का 1000वां मैच है और इसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। वहीं राजस्थान दूसरे स्थान पर काबिज है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जिनका आज जन्मदिन भी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी। मैच में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं। जिनमें उसे तीन में जीत और चार मैचों में हार मिली। MI के अभी 6 अंक हैं। उन्हें पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई फिलहाल 9वें नंबर पर है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए हैं। जिन्होंने 7 मैचों में ही 219 का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि वे पिछले दो मैचों से फेल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आ रहे पीयूष चावला ने 11 विकेट झटक लिए हैं। इन दोनों के अलावा कैमरुन ग्रीन भी लय में नजर आ रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक आठ मैच खेले हैं। जिनमें उसे पांच में जीत और तीन मैचों में हार मिली। राजस्थान ने अपने पिछले मैच चेन्नई को बुरी तरह से हराया था। टीम इस खास प्रदर्शन के चलते प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को कई हीरों मिले हैं जो कि उन्हें लगातार मैच जीता रहे हैं। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं । उनके 8 मैचों में ही 304 रन हो गए हैं। उनके अलावा गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 8 मैचों में 12 विकेट झटक लिए हैं। इसके अलावा जोस बटलर और शिमरन हेटमायर भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
वानखेड़े की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां कई बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। बल्लेबाजों के अलावा ये पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी। नई गेंद को यहां अच्छा स्विंग और बाउंस मिलेगा। स्पिनर्स को केवल बीच के ओवर्स में ही मदद मिल पाएगी। इस मैदान पर ओस की अहम भूमिका होगी ऐसे में टॉस जीतना काफी अहम होगा।
वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने कई मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के इस स्टेडियम पर 1881 रन है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन फैंस को उनसे अच्छे स्कोर की उम्मीद होगी।
मुंबई और राजस्थान के बीच अभी तक कुल 27 मैच खेले गए हैं और इनमें मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने अभी तक खेले मैचों में से 14 में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान को 12 मैचों में जीत मिली है। दोनों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी।
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला
राजस्थान रॉयल्स – जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (c/wk), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, संदीप शर्मा, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: