IPL 2023: WTC Final से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुरी तरह चोटिल हुए केएल राहुल, देखें वीडियो

IPL 2023 KL Rahul WTC Final 2023
विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की कप्तानी कर रहे केएल राहुल बुरी तरह चोटिल हुए हैं। केएल राहुल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।

ऐसे चोटिल हुए केएल राहुल

दरअलल, इस मैच में आरसीबी की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। दूसरे ही ओवर में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल चोटिल हुए हैं। लखनऊ के लिए दूसरा ओवर मार्क्स स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे। फाफ डु प्लेसिस ने इस ओवर की अंतिम बॉल पर शानदार कवर ड्राइव खेली, जिसपर केएल राहुल (KL Rahul) गेंद को रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन बीच में गिर पड़े। मैदान पर वह चोट के चलते कराहते दिखे।

विज्ञापन

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1653039304153915393?s=20

मैदान के बाहर ले जाया गया

चोट लगने के बाद केएल राहुल को मैदान के बाहर ले जाया गया है। उनकी चोट कितनी गंभीर है। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह से वह मैदान पर गिर पड़े उसे देखकर लगता है कि शायद वह इस मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आ पाएंगे। बताया जा रहा है कि दौड़ते वक्त राहुल की हैमस्ट्रिंग खिंच गई थीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/OxygenRSY/status/1653044202933227520?s=20

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्रीज पर कप्तान फॉफ और अनुज रावत डटे हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: 9 में से 6 हार के बाद प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है KKR, जानिए समीकरण

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ