IPL 2023, KKR vs RCB: स्पिनर्स के आगे फेल रही आरसीबी, केकेआर ने 81 रनों से रौंदा
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 KKR vs RCB live Update Nitish Rana Faf du Plessis
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 KKR vs RCB live Update Nitish Rana Faf du Plessis
IPL 2023, KKR vs RCB live Update: आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 81 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम स्पिनर्स के आगे पूरी तरह से फेल रही। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को महज 123 रन पर ढेर कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू करने आए सुयश शर्मा ने कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। सुनील नरेन ने 16 रन देकर 2 विकेट झटके। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।
केकेआर के लिए शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 200 पार पहुंचाया। वहीं बेंगलुरु के लिए कर्ण शर्मा और डेविड विली ने 2-2 विकेट लिए।
इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी चोटिल रीस टॉप्ले की जगह डेविड विली को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, जबकि कोलकाता ने अनुकुल रॉय की जगह सुयश शर्मा का डेब्यू कराया है।
https://twitter.com/irashid_srkian/status/1643976480760946689?s=20
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन)- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
https://twitter.com/IPL/status/1643971133807669251?s=20
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: