KKR vs RCB: David Willey की घातक बॉलिंग, वेंकटेश अय्यर मंदीप सिंह को किया क्लीन बोल्ड, देखें VIDEO
Edited By Arpit Pandey

David Willey Deadly bowling
Edited By Arpit Pandey

David Willey Deadly bowling
KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो अब तक सही साबित होता नजर आ रहा है। आरसीबी के गेंदबाज चढ़कर बॉलिंग कर रहे हैं। तेज गेंदबाज डेविड विली ने भी शानदार बॉलिंग की।
वेकेटेंश अय्यर और गुरबाज ने कोलकाता के लिए ओपनिंग की थी। दोनों बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन डेविड विली ने अपने एक ही ओवर में पूरा खेल बदल दिया। विली ने सबसे पहले अय्यर को बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मंदीप सिंह को भी अगली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जिससे कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई।
David Willey, the star of RCB in Eden Gardens. pic.twitter.com/Zfe00okElT
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2023
फिलहाल रहमतउल्ला गुरबाज और रिंकू सिंह क्रीच पर जमे हुए हैं। कप्तान नीतीश राणा भी सस्ते में निपट गए। 7 ओवर में कोलकाता का स्कोर 51 रन है। जबकि उसके तीन बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। आरसीबी की तरफ से अभ तक दो विकेट डेविड विली और एक विकेट माइकल ब्रेसवेल को मिला है।
मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (c), दिनेश कार्तिक (wk), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: