---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: लगातार 5 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, इन 2 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस आईपीएल सीजन उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट को कुछ फैसले ले सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय घरेलू बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद कैपिटल्स ने अभिमन्यू ईश्वरन और प्रियम गर्ग की अनकैप्ड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस आईपीएल सीजन उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट को कुछ फैसले ले सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय घरेलू बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद कैपिटल्स ने अभिमन्यू ईश्वरन और प्रियम गर्ग की अनकैप्ड जोड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया है। पृथ्वी शॉ, यश ढुल और ललित यादव के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को कुछ निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ईश्वरन ने केवल 27 टी20 घरेलू मैच खेले हैं

डीसी के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक आईपीएल सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया- अधिकतम स्क्वाड की स्ट्रेंथ 25 है और डीसी के पास ये पहले से ही है। अब वे किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। खराब फिटनेस वाले एकमात्र खिलाड़ी खलील अहमद हैं जिन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट है। उम्मीद है कि खलील समय पर फिट हो जाएंगे। ईश्वरन ने अपने 10 साल के करियर में केवल 27 टी20 घरेलू मैच खेले हैं, उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: टीम इंडिया के लिए खेल सकता है मुंबई इंडियंस का ये युवा बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने किया इशारा

बिना बिके रह गए थे गर्ग 

हालांकि एक सलामी बल्लेबाज के रूप में 121 की स्ट्राइक रेट बेहतर नहीं है। साथ ही उन्होंने जो शतक बनाया वह पूर्वोत्तर राज्य के खिलाफ आया। हालांकि भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान गर्ग तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि वे आईपीएल खेल चुके हैं। उनके पास 44 मैचों में 17 का औसत और 115 का स्ट्राइक रेट है। गर्ग पिछले कुछ सीजन में बिना बिके रह गए थे, जबकि SRH द्वारा रिलीज किए जाने के बाद गर्ग का भी कोई खरीदार नहीं था।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 19, 2023 09:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola