---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: टीम इंडिया के लिए खेल सकता है मुंबई इंडियंस का ये युवा बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने किया इशारा

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीत हासिल की। मुंबई की इस जीत में एक बार फिर से टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा का काफी योगदान रहा। मुंबई इंडियंस के कप्तान […]

---विज्ञापन---

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीत हासिल की। मुंबई की इस जीत में एक बार फिर से टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा का काफी योगदान रहा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी सराहना की।

तिलक वर्मा ने मुश्किल परिस्थिति में बनाए तेजी से रन

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने एक साथ इशान किशन और सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद तिलक वर्मा आए और तेजी से रन बनाने लग गए। उन्होंने मात्र 17 गेंदों पर 37 रन बनाए और 4 छक्के और 2 चौके भी लगाए।

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने किया इशारा

मैच के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की। एक तरह से उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे भविष्य में टीम इंडिया में जगह पा सकते हैं। रोहित ने कहा, “हमने तिलक वर्मा को पिछले सीजन में देखा था। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। मुझे उनका दृष्टिकोण पसंद है। वह गेंदबाज को नहीं खेलते, बल्कि वह गेंद को खेलते हैं। (रोहित ने स्माइल के साथ कहा) हम जल्द उन्हें कुछ अन्य टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा उसी ओर नजर आता है।

हैदराबाद आकर बेहद खुश हैं रोहित

मैच के बाद रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ बिताए गए 3 सालों को भी याद किया और कहा कि ‘यहां (हैदराबाद में) मेरी काफी यादें जुड़ी हैं। मैंने यहां तीन साल खेला। ट्रॉफी भी जीती। यहां वापस आना अच्छा है। उन्हें (युवाओं को) सेटल करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले आईपीएल नहीं खेला था। हमें उन्हें बैक करना पड़ा। वे लय पकड़ रहे हैं। ‘

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2023 12:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola