IPL 2023: 'मेरी यहां काफी फैन फॉलोइंग है', SRH के खिलाफ मैच से पहले वॉर्नर ने जीत लिया दिल

IPL 2023 David Warner reacts to his fan following in Hyderabad

IPL 2023 David Warner reacts to his fan following in Hyderabad

IPL 2023: आईपीएल 2023 में बुरी दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिट्ल्स को अपना सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। आज डेविड वॉर्नर दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रतिनिधित्‍व करते हुए अपने पुराने होमग्राउंड पर खेलते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद में अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।

विज्ञापन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘मैं हैदराबाद आकर बहुत खुश हूं। मुझे सभी फैंस को गुडबाय कहने का मौका नहीं मिला था, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरी यहां काफी फैन फॉलोइंग है। मैं यहां के लोगों की काफी इज्‍जत करता हूं। वो बड़ी संख्‍या में आकर समर्थन करते हैं।’ जिस वीडियो में वॉर्नर यह बात कह रहे हैं, उसके कैप्शन में लिखा कि ‘हैदराबाद में एक लव स्‍टोरी बनी। हमारे कप्‍तान का शहर और यहां के फैंस के साथ विशेष लगाव है।’

विज्ञापन
और पढ़िए – सानिया मिर्जा संग रिश्तों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी

हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं वॉर्नर

दरअसल, दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान डेविड वॉर्नर पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्‍सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में इस टीम को खिताब भी दिलाया है, लेकिन इस दिग्गज की सनराइजर्स हैदराबाद से विदाई अच्‍छी तरह नहीं हुई थी। टीम प्रबंधन के साथ खटपट के चलते वॉर्नर को रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद बाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपनाया।

विज्ञापन
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

फैंस के लिए वॉर्नर ने कही दिल छू लेने वाली बात

हैदराबाद के खिलाफ खेलना वॉर्नर के लिए खास होगा, इसे लेकर वॉर्नर ने आगे ‘हैदराबाद के फैंस को अपनी टीम का समर्थन करना पसंद है। मैं अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ हूं, जो कि हमारे लिए अच्‍छी बात है, लेकिन इस स्‍टेडियम में आकर खेलने को लेकर उत्‍साहित हूं और बस शानदार दर्शकों की चीयरिंग को महसूस करना चाहता हूं। हम सभी क्रिकेट खिलाड़‍ियों के लिए फैंस ही दुनिया है। मगर मेरे लिए मेरे दिल में उनकी विशेष जगह है और हमेशा रहेगी क्‍योंकि वो लोग खास हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ