IPL 2023: दर्द में भी मुस्कुराता है, वो धोनी कहलाता है...देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs GT MS Dhoni
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs GT MS Dhoni
नई दिल्ली: एमएस धोनी की उम्र भले ही 41 से ज्यादा हो, लेकिन मैदान पर उनकी फिटनेस क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर जाती है। एमएस धोनी भले ही शुक्रवार को आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच हार गए हों, लेकिन वे अपने फैंस का दिल जीत गए। दरअसल धोनी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ। वे बुरी तरह दर्द से कराहे, लेकिन फिर भी मुस्कुराते रहे।
ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को दीपक चाहर दूसरी गेंद डालने आए तो ये बॉल लेग स्टंप से थोड़ी दूर चली गई। इस पर तेवतिया ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके शू से लगकर थर्ड मैन की ओर जाने लगी, इधर गेंद को जाते देख विकेट के पीछे खड़े धोनी ने शानदार डाइव लगाई, इस चक्कर में उनका पंजा मुड़ गया और वे दर्द से कराह उठे।
धोनी का ये हाल देख तुरंत फिजियो आए और उन्हें संभाला। धोनी का दर्द कम नहीं हुआ तो वे नीचे गर्दन कर अपने हाथ घुटनों पर रखे खड़े रहे, थोड़ी देर बाद जब वे उठे तो चेहरा मुस्कुराता हुआ नजर आया। धोनी के खेल के प्रति समर्पण और जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं।
https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1641994939130171392
मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में धोनी ने अपनी छोटी सी पारी से दिल जीता। उन्होंने 7 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जमाकर नाबाद 14 रन बनाए। धोनी ने अंडर 19 स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर का डेब्यू कराया, जिसने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि उनके सबसे भरोसेमंद गेंदबाज दीपक चाहर 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से एक समय सीएसके के हाथ में आया मैच फिसल गया। सीएसके का अगला मुकाबला एलएसजी के खिलाफ 3 अप्रैल को होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: