IND vs AUS: टीम इंडिया बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट जाएगा पाकिस्तान; रायपुर में मेन इन ब्लू रचेंगे इतिहास!

India vs Australia, 4th T20 Raipur: रायपुर टी20 में जीत दर्ज करके टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है और साथ ही पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ देगी।

India vs Australia Raipur 4th T20 World Record Will Leave Behind Pakistan

India vs Australia Raipur 4th T20 World Record Will Leave Behind Pakistan

India vs Australia, 4th T20 Raipur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में शुक्रवार 1 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सिर्फ सीरीज ही अपने नाम नहीं करेगी, बल्कि कई और बड़े कीर्तिमान बना लेगी। सबसे बड़ी बात टीम इंडिया अगर यहां ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो उससे पाकिस्तान की टीम पीछे हो जाएगी। वहीं यहां जीत के साथ टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। सीरीज के तीन मुकाबलों के बाद भारत 2-1 से आगे चल रहा है।

विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया

आपको बता दें इस सीरीज में आज का मैच या फिर अगर आज नहीं तो अगला मैच जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है। भारतीय टीम यानी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से एक जीत दूर है। अगर यहां से एक जीत टीम इंडिया को मिली तो भारतीय टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी। वो वर्ल्ड रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का। अभी भारत और पाकिस्तान की टीमें संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। यहां से एक जीत टीम इंडिया को पाकिस्तान से ऊपर पहुंचा देगी।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

T20I में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें

  1. भारत- 135 जीत (212 मैच)
  2. पाकिस्तान- 135 जीत (226 मैच)
  3. न्यूजीलैंड- 102 जीत (200 मैच)
  4. साउथ अफ्रीका- 95 जीत (171 मैच)
  5. ऑस्ट्रेलिया- 95 जीत (180 मैच)

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के उपकप्तान में होगा बदलाव, चौथे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की Playing 11!

विज्ञापन

SKY की कप्तानी में पहली सीरीज जीत!

टीम इंडिया ने इस सीरीज के दोनों शुरुआती मुकाबले जीते थे। तीसरे मैच में आखिरी मोड़ पर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद चौथे मुकाबले में अब टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज कब्जाना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम पहली बार सीरीज खेल रही है। अगर आखिरी दो में से एक मैच भी भारत जीता तो ये सूर्या की कप्तानी में पहली सीरीज जीत हो जाएगी। इसके बाद 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी सूर्या कप्तानी करेंगे। यहां की जीत उनका और टीम का मनोबल बढ़ाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ