IND vs AFG: 11 जनवरी से खेली जाएगी T20 सीरीज, कब और कहां Free में देख सकेंगे Live

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। जानिए आप कहां लाइव मैच देख सकेंगे?

India vs Afghanistan T20 Series Live Streaming Watch Here Free

रोहित शर्मा और इब्राहिम जादरान। Image Credit- News 24

India vs Afghanistan Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों ही मैच शाम के 7 बजे शुरू होंगे। इस सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के दोनों दिग्गज बल्लेबाज रोहित और विराट लंबे समय के बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां इस सीरीज का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

Free में कहां देख सकेंगे मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज आप मुफ्त में लाइव देख सकेंगे। मैच 4-4 जगह पर लाइव होने वाले हैं। ऐसे में आप मोबाइल फोन पर और अपने टेलीविजन पर भी लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्पोर्ट्स 18 पर देखें। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच लाइव होंगे। ऐसे में आप अपने घर बैठे टेलीविजन स्क्रीन पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

मोबाइल पर भी देख सकेंगे Free मैच

दूसरी ओर अगर आपको अपने मोबाइल फोन पर मैच देखना है तो जियो सिनेमा पर मुफ्त में मैच देख पाएंगे। फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली धूम मचाएंगे और भारत को एकतरफा जीत दिलाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से यह भी पता चल जाएगा कि किन खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ