T20 World Cup 2024:भारत और अफगानिस्तान में बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को खेला गया। इस मैच की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में की जाएगी। भारत ने इस मैच को दूसरे सुपरओवर में अपने नाम कर सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमा लिया है, लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।
जितेश की जगह आया था संजू
संजू को तीसरे T20 में मैच का हिस्सा बनाया गया था। पहले और दूसरे T20 मैच में जितेश शर्मा को खिलाया गया था, लेकिन तीसरे मुकाबले में जितेश की जगह संजू को टीम में शामिल कर लिया, ताकि उनकी प्रदर्शन को देखा जा सके। संजू इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। संजू इस मुकाबले में गोल्डन डक के शिकार हो गए।
2 गेंदों पर 2 बार आउट हुए संजू
इस मैच में सैमसन सिर्फ 1 गेंद पर आउट हो गए और पवेलियन को लौट गए। इसके बाद दूसरे सुपरओवर में संजू को एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया, लेकिन फिर से खिलाड़ी ने टीम को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया और पहले ही गेंद पर चलते बने। इस तरह संजू तीसरे मैच में 2 गेंदों में 2 बार आउट हुए हैं।
विश्व कप से पत्ता कटना लगभग तय
टी20 विश्व कप से पहले यह आखिरी टी20 मुकाबला खेला गया। जिन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्हीं को विश्व कप में भी खिलाया जाएगा, ऐसे में अब तय माना जा रहा है कि संजू की टीम से छुट्टी हो जाएगी और उन्हें विश्व कप में भी जगह नहीं मिलेगी। अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ कमाल दिखा पाते तो जरूर वह विश्व कप टीम के हिस्सा हो सकते थे, लेकिन अब उनका टीम से बाहर होना तय है।