World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, मुकाबले को 8 विकेट से जीता, पढ़ें पूरे मैच का लेखा-जोखा

ODI World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। भारत ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

India beats Afghanistan by 8 wickets in World Cup 2023 read all update

भारत ने अफगानिस्तान को हराया।

India Beat AFghanistan: भारत ने विश्व कप 2023 के दसवें मुकाबले में अफगानिस्तान को धूल चटा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप के बैक टू बैक मुकाबले अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने आतिशबाजी पारी खेली है। रोहित ने सिर्फ 84 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेली है। भारत ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। वहीं, अफगानिस्तान को दोनों मैचों में हार मिली है। इस मैच में रोहित ने कई रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दी है।

विज्ञापन

ईशान और रोहित की जोड़ी ने किया कमाल

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में तो लग रहा था कि अफगानिस्तान ने सही फैसला किया है, क्योंकि भारत जैसी मजबूत गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान ने 50 ओवर के खेल के बाद 272 रन बना दिया और भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंद से खूब कहर बरपाया। बुमराह ने 10 ओवर में सिर्फ 39 रन देकर 4 विकेट झटक लिए हैं। इसके बाद भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले ही ओवर से अफगानिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने शुरु कर दिए। ईशान किशन ने भी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली है।

विज्ञापन

कोहली ने जड़ा बैक टू बैक अर्धशतक

रोहित और ईशान के आउट होने के विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। कोहली ने पिछले मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद आज एक बार फिर से अर्धशतक जड़ दिया है। आज के मैच में कोहली ने 56 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान कोहली ने 6 चौके भी जड़े। इसके अलावा अंतिम समय में श्रेयस अय्यर ने भी कोहली का अच्छा साथ दिया और 23 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने आसानी के साथ मैच को अपने नाम कर लिया है। जब से भारतीय बल्लेबाज खेलने के लिए मैदान पर आए, एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि भारत मैच अफगानिस्तान की ओर झुक रहा है। इस तरह भारत ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ