---विज्ञापन---

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का ड्रीम डेब्यू, डोमिनिका में डंका बजाकर बना दिया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: यशस्वी जयसवाल ने डोमिनिका में अपनी शानदार बल्लेबाजी का डंका बजा दिया है। आईपीएल के स्टार ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ड्रीम डेब्यू किया। उन्होंने पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहला अर्धशतक जड़कर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। वह 104 गेंदों में इस मील के पत्थर तक पहुंचे, अल्जारी जोसेफ की […]

नई दिल्ली: यशस्वी जयसवाल ने डोमिनिका में अपनी शानदार बल्लेबाजी का डंका बजा दिया है। आईपीएल के स्टार ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ड्रीम डेब्यू किया। उन्होंने पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहला अर्धशतक जड़कर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। वह 104 गेंदों में इस मील के पत्थर तक पहुंचे, अल्जारी जोसेफ की गेंद पर चार ठोक उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।

जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की। जब उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, तो भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 103 रन था। रोहित के साथ उनकी शतकीय साझेदारी 23 टेस्ट पारियों में भारत की किसी सलामी जोड़ी की पहली शतकीय साझेदारी थी। इसी के साथ उन्होंने 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

---विज्ञापन---

भारत के 13वें सलामी बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल 

जयसवाल टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक बनाने वाले भारत के 13वें सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के केवल दो सलामी बल्लेबाजों ने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2013 और पृथ्वी शॉ ने 2018 में सेंचुरी जड़ी थी। कुल मिलाकर भारत के 16 बल्लेबाजों ने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाए हैं, जिनमें से अंतिम तीन रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने जमाए हैं। खास बात यह है कि तीनों मुंबई से आए हैं। जायसवाल इस लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल में दिखाई थी जबर्दस्त फॉर्म

21 वर्षीय जायसवाल को भारत का भविष्य कहा जा रहा है। उन्होंने सभी प्रारूपों में शानदार रन बनाकर खुद को साबित किया है। अपने टेस्ट डेब्यू से पहले उन्होंने केवल 26 पारियों में नौ शतकों के साथ 80.21 की औसत से 1845 प्रथम श्रेणी रन बनाए थे। वह आईपीएल 2023 में 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन के साथ पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। यशस्वी शानदार शॉट लगाकर विंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं।

First published on: Jul 13, 2023 08:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola