IND vs SL: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री, इस नाम ने चौंकाया
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SL Hardik Pandya
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SL Hardik Pandya
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ भारत के घरेलू मैदानों पर जनवरी में शुरू हो रही टी 20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार रात भारतीय टीम का ऐलान किया। हार्दिक पांड्या को टी 20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के साथ ही बीसीसीआई ने तीन नए खिलाड़ियों को टी 20 टीम में एंट्री दी है। शुभमन गिल, शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार टी 20 टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल ने अब तक टेस्ट और वनडे डेब्यू ही किया है।
गिल ने दोनों फॉर्मेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक उन्हें टी 20 टीम में जगह नहीं दी गई थी। आखिरकार विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका मिल गया। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर और केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम मावी को भी टीम में जगह दी गई है। मावी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। शिवम मावी ने 46 टी 20 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास के 10 मैचों में उनके नाम 44 और लिस्ट ए के 36 मैचों में 59 विकेट निकाले हैं।
#TeamIndia squad for three-match T20I series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/iXNqsMkL0Q
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
हालांकि टी 20 टीम में मुकेश कुमार के गेंदबाज मुकेश कुमार के नाम ने चौंका दिया। मुकेश कुमार को बांग्लादेश A के खिलाफ भारत A टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 6 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी। मुकेश ने टी 20 के 23 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 33 मैचों में 123 और लिस्ट ए में 26 विकेट निकाले हैं। मुकेश कुमार अब तक आईपीएल भी नहीं खेले हैं।
#TeamIndia squad for three-match ODI series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/XlilZYQWX2
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
ऐसे में टी 20 टीम में उनके नाम ने चौंका दिया है। दूसरी ओर, उनका नाम वनडे टीम से भी नदारद है, जबकि उन्हें वनडे टीम में शामिल किया जाता तो हैरानी नहीं होती। 29 साल के मुकेश कुमार ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक टी 20 डेब्यू नहीं किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरती है।
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: