नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के दोनों ओपनरों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 47 ओवर में 165 रन बना लिए हैं। ओपनर टॉम लैथम 78 और डेवोन कॉनवे 82 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि कॉनवे को दूसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की गलती की वजह से जीवनदान मिल गया। ये नजारा 31वें ओवर की लास्ट बॉल पर देखने को मिला।

बाबर आजम ने नहीं लिया रिव्यू

हुआ यूं कि नौमान अली ने जैसे ही गेंद डाली, कॉनवे ने इसे ऑफ साइड खेलने की कोशिश की, लेकिन वे इस शानदार स्पिन में फंस गए। शुरुआत में कॉनवे ने ड्राइव करने के लिए आगे आने की कोशिश की, लेकिन उन्हें एहसास हो गया कि बॉल की लंबाई सही नहीं है। तभी वह चौंके और गेंद तेजी से जाकर बल्ले और पैड के बीच से निकल गई। पीछे खड़े सरफराज ने कैच लिया, अपील भी की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दे दिया। फिर दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। हालांकि बाद में रिप्ले में दिखा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा था।

विज्ञापन

 बड़ा विकेट साबित होते कॉनवे

इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने अपना आक्रमण जारी रखा। इस समय कॉनवे 57 रन बनाकर खेल रहे थे और वह पाकिस्तान के लिए बड़ा विकेट साबित हो सकते थे। कॉनवे का विकेट मिलने से न केवल पाकिस्तान को बड़ा ब्रेकथ्रू मिलता, बल्कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड को भी बड़ा झटका लग जाता। हालांकि कॉनवे को जीवनदान मिल गया और पाकिस्तान ने खेल में वापस आने का एक बड़ा मौका गंवा दिया। न्यूजीलैंड की टीम 273 रन पीछे चल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन गेम में किस तरह वापसी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ