IND vs SA: डीन एल्गर ने शतक लगाकर किया बड़ा कमाल, बन गए साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे बल्लेबाज

Dean Elgar Century, India vs South Africa Centurion Test: साउथ अफ्रीका के स्टार डीन एल्गर ने सेंचुरियन टेस्ट में शतक लगाकर बड़ा कमाल किया है।

IND vs SA Dean Elgar Century Centurion Test First South Africa Batsman Makes Record

IND vs SA Dean Elgar Century Centurion Test First South Africa Batsman Makes Record (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

Dean Elgar Century, India vs South Africa Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जहां भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं उसके बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डीन एल्गर ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में सेंचुरियन के मैदान पर कमाल की शतकीय पारी खेली। उनके टेस्ट करियर का यह 14वां शतक था और भारत के खिलाफ यह दूसरा शतक था।

एल्गर बने साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे बल्लेबाज

डीन एल्गर ने साउथ अफ्रीका के सात वेन्यू पर मुकाबले खेले हैं। इन सभी वेन्यू पर अब वह शतक लगा चुके हैं। सेंचुरियन में यह उनका पहला और शायद आखिरी शतक (दूसरी पारी हालांकि बाकी है) था। एल्गर अब साउथ अफ्रीका के सभी वेन्यू जहां-जहां वह खेले हैं वहां शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पहले हर्शेल गिब्स ने सात वेन्यू पर शतक जरूर लगाए थे लेकिन वह कुल 8 वेन्यू पर खेले थे और ईस्ट लंदन में उनका शतक नहीं आया था। यानी एल्गर जहां-जहां खेले वहां साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की मजबूत स्थिति

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 245 पर ऑलआउट कर दिया था। जवाब में उन्हें मारक्रम के रूप में जल्दी पहला झटका लगा। लेकिन उसके बाद एल्गर एक छोर पर डटे रहे। दूसरे विकेट के लिए टोनी डी जॉर्जी के साथ 93 रनों की पार्टनरशिप उन्होंने की। वहीं चायकाल तक चौथे विकेट के लिए डेविड बेडिंगहम के साथ वह 81 रन जोड़ चुके हैं। डीन एल्गर 115 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन

एल्गर की आखिरी सीरीज

डीन एल्गर की यह आखिरी सीरीज है। इस सीरीज के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेने का ऐलान पहले से ही कर दिया था। एल्गर का यानी सेंचुरियन में यह आखिरी टेस्ट मैच है। उन्होंने इसके अलावा अपने 85 टेस्ट मैच के करियर में 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका इस फॉर्मेट में औसत 37.85 का रहा है। उनके नाम 5000 से ज्यादा टेस्ट रन दर्ज हैं। एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए 8 वनडे मुकाबले भी खेले हैं लेकिन वहां उनका कमाल नहीं दिखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ