IND vs SA: क्या 15-15 ओवर का होगा पहला टी20 मैच? डरबन में 'SKY' बनेंगे आफत!

India vs South Africa 1st T20 Durban: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में पहला टी20 मुकाबला शाम 7.30 बजे (IST) से खेला जाएगा।

IND vs SA 1st t20 Durban India vs South Africa Weather Report Rain Chances 15-15 Over match

IND vs SA 1st t20 Durban India vs South Africa (Image Credit- News 24)

India vs South Africa 1st T20 Durban: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। इस मुकाबले में पहली बार सूर्यकुमार यादव भारत से बाहर विदेशी सरजमीं पर कप्तानी करते दिखेंगे। उनकी कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ने पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से धोया था। अब कहा जा रहा है कि, यहां टीम की असली परीक्षा होगी। लेकिन उससे पहले इस मुकाबले पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह मुकाबला 15-15 ओवर का भी हो सकता है। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?

विज्ञापन

क्यों 15-15 ओवर का हो सकता है मैच?

दरअसल डरबन में मौसम का जो पूर्वानुमान है वो बेहद खास नहीं है। इस मुकाबले में SKY यानी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव जहां साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर आफत बन सकते हैं। लेकिन उससे पहले स्काई यानी आसमान भी मुसीबत बन सकते हैं। यहां मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, बारिश के बहुत आसार नहीं हैं लेकिन 50 से 55 प्रतिशत बारिश मैच के दौरान आ सकती है। इसी कारण मैच में अगर ओवर कटे तो 15-15 ओवर का मैच भी हो सकता है। वहीं अगर बारिश ने ज्यादा खलल डाला तो 10-10 ओवर या अंतत: 5-5 ओवर का मैच भी हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

डरबन में टीम इंडिया अजेय

डरबन में भारतीय टीम ने इससे पहले दो मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में खेले हैं। दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। यानी यहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजेय है। मौजूदा प्रदर्शन में भी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से आगे है। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि यह उनका होमग्राउंड है। इसलिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली युवा टीम इंडिया को सचेत रहना होगा। इस मैदान पर पिच गेंदबाजों की मददगार रह सकती है और बाउंस अच्छा-खासा दिख सकता है।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर (अभी साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे), मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, जेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।

विज्ञापन

वीडियो में देखें खबर से जुड़ी पूरी डिटेल:-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ