IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए अकेले विराट ही काफी! रन मशीन कोहली के आंकड़े बढ़ा देंगे बाबर आजम की टेंशन

Virat Kohli Records IND vs PAK: कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाई थी। एशिया कप में भी उन्होंने शतक जड़ा था।

IND vs PAK Virat Kohli Records Against Pakistan

IND vs PAK Virat Kohli Records Against Pakistan

IND vs PAK, Virat Kohli Record: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें जोश से भरी हुई हैं। इस मुकाबले को लेकर मैदान के बाहर पहले से ही माहौल काफी गर्म हो चुका है। उससे पहले कुछ आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें टिकी होंगी अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर। विराट ने अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। वह पहले दोनों मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में विराट का शानदार फॉर्म

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन की पारी खेली थी। अब तीसरे मुकाबले में रनमशीन कोहली के सामने होगी पाकिस्तान की टीम जिसके खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी टूर्नामेंट हर तरह से शानदार प्रदर्शन किया है। उनके आंकड़े बाबर आजम की सेना की टेंशन बढ़ा सकते हैं। पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न के मैदान पर विराट ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं। फिर हाल ही में एशिया कप के दौरान उनका शतक भी शानदार था। आइए नजर डालते हैं विराट के आंकड़ों पर।

विज्ञापन

विराट के आंकड़े पाकिस्तान के लिए खतरनाक

  • ICC टूर्नामेंट में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 625 रन बनाए हैं।
  • 15 वनडे इंटरनेशनल में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 55.17 की औसत से 662 रन बनाए हैं।
  • 2015 वर्ल्ड कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोके थे 107 रन।
  • वनडे वर्ल्ड कप के तीन मैचों में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 64.33 की औसत से 193 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: शुभमन गिल की हो सकती है वापसी, दिग्गज की सलाह से बढ़ जाएगा जोश!

विज्ञापन

विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अभी तक भारत के लिए 283 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 271 पारियों में 13223 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 47 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका वनडे में औसत 57.74 और स्ट्राइक रेट 93 से अधिक का है। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ