---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: भुवी की आग उगलती गेंद से कराह उठे मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान की बढ़ गई टेंशन

नई दिल्ली: बढ़ी हुई धड़कनें, खड़े हुए रौंगटे और अपने अपने देश के लिए क्रिकेट फैंस का बेइंतहर प्यार! भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका ये फैसला सही साबित […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बढ़ी हुई धड़कनें, खड़े हुए रौंगटे और अपने अपने देश के लिए क्रिकेट फैंस का बेइंतहर प्यार! भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका ये फैसला सही साबित हुआ।

भुवी की आते ही तबाही

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया। भुवी की तूफानी बॉल के आगे पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बेबस नजर आए। भुवी ने दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान को घायल कर दिया। भुवी ने गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक बन गई कि रिजवान ने जैसे ही इसे रोकने की कोशिश की, बॉल उनके ग्लव्स पर पड़ गई।

---विज्ञापन---

इस घातक गेंद का सामना करने में रिजवान बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने तुरंत अपना ग्लव निकाला और कराहकर जमीन पर बैठ गए। इसके बाद फीजियो को बुलाया गया । त​ब तक खेल रुका रहा। फीजियो ने रिजवान का मरहम किया। तब जाकर रिजवान बल्लेबाजी शुरू कर सके।

अभी पढ़ें Ind vs Pak: हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, नो बॉल विवाद पर इस दिग्गज ने अंपायर्स पर उठाए सवाल

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs PAK: 3 मिनट में देखिए कोहली के विराट चौकेछक्के और उठाएं लुफ्त

---विज्ञापन---

क्या सहज नहीं है रिजवान?

हालांकि इसके बाद रिजवान बल्लेबाजी में सहज नहीं दिखे। रिजवान ने 12 गेंद खेलीं और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 33.33 का रहा। अर्शदीप सिंह ने उन्हें चौथे ओवर की छठी गेंद पर भुवी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रिजवान की चोट ने निश्चित तौर पर पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 23, 2022 02:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola