IND vs NZ: तूफानी शतक ठोकने के बाद Chris gayle की स्टाइल में ड्रेसिंग रूम लौटे SKY...हुआ जोरदार स्वागत
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Suryakumar Yadav returned dressing room in Chris gayle style
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Suryakumar Yadav returned dressing room in Chris gayle style
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। तूफानी सेंचुरी ठोकने के बाद जब वापस ड्रेसिंग रूम लौते तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया और ‘सूर्या, सूर्या, सूर्या’ नाम के नारे लगाए। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे।
https://twitter.com/queenkritika21/status/1594266097112711168?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw
जब सूर्या शतक लगाकार मैदान से वापस लौट रहे थे तभी वह वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज रहे क्रिस गेल की स्टाइल में बल्ले को हाथ में पकड़े थे। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी, जो बता रही थी कि वह कितने खुश हैं। आपको बता दें कि सूर्या ने अपने तूफानी शतक के दौरान 11 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए।
https://twitter.com/Ashok27739679/status/1594259403641094146?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
https://twitter.com/joydev07/status/1594258112424222721?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: